अरविंद कुमार, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर
विद्यालय में नामांकित 348 छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास और त्रुटिरहित लेखन कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से वर्षों से सुलेख अभ्यास को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में प्रतिदिन जीरो पीरियड के दौरान प्रत्येक छात्र-छात्रा से अनिवार्य रूप से सुलेख लेखन कराया जाता है, जिससे उनकी लेखन शैली और वर्तनी में निरंतर सुधार हो रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-3 छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। इस पहल से बच्चों में शुद्ध लेखन, सही वर्तनी और सुंदर हस्तलेखन के प्रति रुचि बढ़ी है। इस नवाचारी कार्यक्रम से विद्यार्थियों के भाषा कौशल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
- अरविंद कुमार, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर