प्रधानाचार्य शशि बालाकम्पोजिट स्कूल गिझौड
विद्यालय में पिछले 15 वर्षों से हमारा प्रयास रहा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया गया। उन्हें विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी देकर भरोसा दिलाया गया कि उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार मिलेंगे। विद्यालय में स्मार्ट कक्षाओं, समृद्ध पुस्तकालय, प्रयोगशाला और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया। साथ ही स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इन सतत प्रयासों का परिणाम यह रहा कि विद्यालय के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़ा और नामांकन में लगातार वृद्धि हुई। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर सम्मान भी मिला। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सके।
- शशि बाला, प्रधानाचार्य, कंपोजिट स्कूल गिझौड़, नोएडा