फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु मंत्र : पिटारा गतिविधि से अक्षरों की समझ हो रही मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा एक और दो के बच्चों में भाषा सीखने को रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-वैशपुर में एक अभिनव पहल की गई है। बच्चों के रटे-रटाए ज्ञान को समझ में बदलने के उद्देश्य से एक विशेष ‘पिटारा गतिविधि’ तैयार की गई है। इसमें बच्चों के परिवेश से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं को रखा गया है। गतिविधि के दौरान बच्चे किसी अक्षर की पहचान करते हैं और उसकी ध्वनि से संबंधित वस्तुओं को पिटारे से निकालते हैं। जैसे ‘क’ अक्षर के लिए कंघा, कंचा आदि वस्तुओं को पहचानते हैं। इससे बच्चे अक्षरों और ध्वनियों को अपने आसपास की चीजों से जोड़कर सहज रूप से सीखते हैं। इस गतिविधि से बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ी है और वे उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में गतिविधि आधारित शिक्षा को शामिल करने से विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह प्रयास बच्चों के सीखने को अधिक प्रभावी, आनंददायक और स्थायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

- कल्पना, प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-वैशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें