जीवन में सफलता केवल प्रतिभा के बल पर नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हासिल होती है। हर बड़ा सपना छोटे-छोटे प्रयासों और मजबूत इरादों से साकार होता है। इसलिए असफलता से कभी डरना नहीं चाहिए। असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। जो व्यक्ति अपनी गलतियों को पहचानकर उनसे सीखता है, वही आगे बढ़ता है। समय का सही उपयोग करें और हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा रखें। शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक अच्छे और जिम्मेदार इंसान बनने की प्रक्रिया भी है। बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरे मन से मेहनत कीजिए। अपने लक्ष्य और अपनी क्षमता पर विश्वास रखिए। कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका सामना करें और कभी हार न मानें। याद रखिए, आज का आपका परिश्रम ही कल के उज्ज्वल और सफल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
-पवन कुमार कन्नौजिया, शिक्षक, नवजीवन इंटर कॉलेज, नोएडा