फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु मंत्र : अनुशासन से मिलेगी जीवन में सफलता

विज्ञापन
रश्मि त्रिपाठी इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बादौली बांगर, दनकौर
विज्ञापन
हमारा जीवन ईश्वर की ओर से मिली अनमोल भेंट है। इसे सफल और सार्थक बनाना हमारे अपने हाथों में है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छे विचार, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी हैं। विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, समय का सदुपयोग करना चाहिए और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। केवल पढ़ाई में अच्छा होना ही सफलता नहीं है, बल्कि अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें। मित्रों के साथ प्रेम और सहयोग का व्यवहार रखें। जरूरतमंदों की मदद करें और अपनी गलतियों से सीखें। सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करते रहें। याद रखें, छोटे-छोटे अच्छे प्रयास ही बड़ी सफलता का आधार बनते हैं। शिक्षित, संस्कारी, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आज का परिश्रम ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। खूब खेलिए, खूब खिलिए और देश के प्रति समर्पित रहिए। - रश्मि त्रिपाठी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बादौली बांगर, दनकौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें