कुसुम मिश्रा, प्रधानाध्यापककम्पोजिट विद्यालय छलेरा
वर्ष 1997 से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हूं। मेरा मानना है कि विद्यालय ऐसा होना चाहिए, जहां हर बच्चा बिना किसी भय के उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सीख सके। इसी सोच के साथ बच्चों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करने का निरंतर प्रयास कर रही हूं। विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। वह शिक्षकों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के साथ अभिभावकों से नियमित संवाद करती हैं। बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई और प्रगति पर चर्चा कर विद्यालय और परिवार के बीच विश्वास व सहभागिता मजबूत बनाने का प्रयास करती हैं। शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि कोई पुरस्कार नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों को सफल, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनते देखना है। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए विद्यालय में समय-समय पर शैक्षिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी विद्यालय लाखों बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने की क्षमता रखते हैं।
- कुसुम मिश्रा, प्रधानाध्यापिका, कंपोजिट विद्यालय, छलेरा