फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर बंदूक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लाइसेंसी दोनाली बंदूक ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इकोविलेज-1 सुपरटेक निवासी हमजा शेख ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं। शुक्रवार को वह बहन सोनिया शेख की 12 बोर दोनाली अंडर ओवर बंदूक को कार में रखकर मेरठ स्थित घर ले जा रहे थे। बंदूक का लाइसेंस मेरठ से जारी बताया गया है। रास्ते में उन्होंने गोल्डन आई के पास सर्विस रोड पर कार खड़ी की और मॉल चले गए। कुछ समय बाद लौटे तो कार के पीछे दाहिनी ओर का शीशा टूटा मिला। कार में रखी बंदूक गायब थी। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें