ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम बैच 2024-26 के छात्रों के लिए दीक्षांत-2026 का आयोजन किया गया। अभिनेता एवं फिल्म निर्माता गुलशन ग्रोवर ने छात्रों को निरंतर सीखते रहने, चुनौतियों का सामना करने और अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। दीक्षांत समारोह ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उन्हें पेशेवर जीवन की नई चुनौतियों के लिए तैयार किया। इस मौके पर प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव, हर्ष बट्टा, लोकेश मेहरा, अंजलि सचदेवा, संगीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो