तावडू के गांव बेरी में पहुंची गुजरात पुलिस की गाड़ी।
- फोटो : Mewat
गुजरात पुलिस ने अपराधियों की तलाश में गांव बेरी में जमाया डेरा
तावडू। एटीएम चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में बुधवार को गुजरात पुलिस की टीम तावडू क्षेत्र के गांव बेरी पहुंची। करीब 2 घंटे तक एक गांव में डेरा जमाने के बाद गुजरात पुलिस बैरंग लौट गई, मिनी बस से आए पुलिस के 8 से 10 जवानों ने बेरी में लगभग 2 घंटे तक डेरा जमाए रखा। इस बारे में मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि गुजरात के कई शहरों में एटीएम लूटपाट, कार्ड बदलकर राशि निकालने और एटीएम मशीन हैंग करने के मामलों में संलिप्त कई आरोपियों की तलाश में गुजरात पुलिस बेरी में पहुंची थी, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिलने के बाद उनके परिजनों को नोटिस थमा कर उन्हें जल्द पेश होने का आदेश दिया है। गुजरात पुलिस ने आरोपियों की तलाश में बेरी में जाने से पहले स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया।