फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुजरात ने बंगाल वॉरियर्स को 51-42 के अंतर से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स एक अंक से जीती
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे प्रो कबड्डी लीग 10वें सीजन के 49वें मैच में गुजरात जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 51-42 के अंतर से हरा कर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही गुजरात जायंट्स कुल 33 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें से 6 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल वॉरियर्स अंक तालिका में 9 स्थान पर खिसक गई।



नोएडा स्टेडियम में 49वें मैच के दौरान जीत के नायक खिलाड़ी प्रतीक दहिया रहे। जो लगातार टीम को संकट से उबार कर बढ़त दिलाने में कामयाब रहे। वह कुल 22 रेड, तीन टेकल समेत कुल 25 अंक बटोरने में सफल रहे। उनके साथ राकेश सुग्रोया ने 6 और रोहित गुलिया ने तीन अंक हासिल किए, जो जीत में निर्णायक सिद्ध हुए। गुजरात जायंट्स ने कुल 32 रेड प्वाइंट, 8 टेकल प्वाइंट और बंगाल वॉरियर्स को 3 बार ऑलआउट कर कुल 6 अंक बटोरे। टीम को कुल 5 अतिरिक्त अंक भी मिले। जिसके बदौलत टीम के कुल अंक 51 तक पहुंच गए। वहीं, बंगाल वॉरियर्स 34 रेड प्वाइंट, एक सुपर रेड, 4 टेकल प्वाइंट हासिल किया व एक बार गुजरात को ऑलआउट किया। जिसके बदौलत टीम को दो अतिरिक्त अंक मिले। बंगाल वॉरियर्स के नितिन कुमार अपनी टीम को बचाने के लिए खिलाड़ियों को कई बार जीवनदान दिलाया व टीम को ऑलआउट होने से बचाया। उन्होंने कुल 5 रेड और 7 बोनस अंक हासिल करते हुए 12 अंक बटोरे, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन




वहीं रात 9 बजे से शुरू हुए लीग के दूसरे व 50वें मैच में तमिल थलाईवाज और बेंगलुरू बुल्स की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ। दोनों टीमों के बीच पहले 10 मिनट तक कांटे का मुकाबला दिखा।
विज्ञापन




अंतिम डेढ़ मिनट में बेंगलुरू और तमिल थलाईवास ने 36-36 की बराबरी कर ली। यहां से मैच में नया रोमांच देखने को मिला। रेडर प्रदीप नारवाल ने अंतिम मिनट में बोनस अंक हासिल किया। इसके बदौलत बैंगलुरू बुल्स के डिफेंस ने कमाल दिखाते हुए बोनस अंक हासिल किए। जिससे बैंगलुरू बुल्स 38-37 से आगे निकल गई। इसके साथ ही बैंगलुरू बुल्स ने तमिल थलाईवास को एक अंक से हरा कर विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। खेल के दौरान तमिल थलाईवास ने 21 रेड प्वाइंट, 14 टेकल और 2 ऑलआउट प्वाइंट हासिल किए। वहीं विजेता बैंगलुरू बुल्स ने 20 रेड, एक सुपर रेड, 13 टेकल, 2 ऑलआउट और 3 अतिरिक्त प्वाइंट के साथ कुल 38 अंक हासिल की जीत की दहलीज पार करने में सफल रही। भरत कुमार ने सर्वाधिक 9 अंक हासिल किए। जिसमें 5 रेड, 4 बोनस शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें