फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुरक्षित मातृत्व को लेकर आशाओं को दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बृहस्पतिवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें आशाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने आशाओं को गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, पंजीकरण, नियमित प्रसवपूर्व जांच और जोखिम वाली गर्भावस्था का समय रहते पता लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को प्रेरित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसव, जांच, दवा, रक्त, भोजन और परिवहन जैसी निशुल्क सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। बीमार नवजात शिशुओं के लिए मुफ्त उपचार सेवाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक समय से पहुंचाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें