फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: संदिग्ध बैग की तलाशी लेने पर गार्ड को पड़ा भारी, आरोपियों ने पालतू कुत्ते से कटवाया

Mon, 02 Jan 2023 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा गार्ड को संदिग्ध बैग की तलाशी लेना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड के पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। उसने कार्ड को काट लिया।
विज्ञापन
गार्ड को कुत्ते से कटवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र स्थित यूनिटेक कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड को संदिग्ध बैग की तलाशी लेना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड के ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। 
विज्ञापन


जिसके काटने से सुरक्षा गार्ड हरी सिंह घायल हो गए। दिल्ली में उपचार कराने के बाद उन्होंने सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा गार्ड हरी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-127 स्थित बख्तावरपुर गांव में रहते हैं। 

सेक्टर-98 स्थित पेंटा फोर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे यूनिटेक कंपनी में ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी कार में सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति आए। कार गेट के बाहर खड़ी कर कंपनी में प्रवेश करने लगे। इससे पहले उनके संदिग्ध बैग की तलाशी लेने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें