फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीएसटी फर्जीवाड़ा 25 हजार के इनामी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी फर्जीवाड़ा में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


- 15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में अब तक 23 आरोपियों की गिरफ्तारी, आठ अब भी फरार



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। जीएसटी के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के 15 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सेक्टर- 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी आशीष एलावादी के रूप में हुई है। मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी आठ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक जून को फर्जी कंपनियां बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। मामले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला था कि आरोपी पांच वर्षों से फर्जी फर्म जीएसटी नंबर सहित तैयार कराकर फर्जी बिल का उपयोग कर जीएसटी रिफंड आईटीसी लेकर सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे थे। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि आरोपी को गोपनीय सूचना के आधार पर रजनीगंधा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें