रबूपुरा। कस्बे में चोरों ने मोहल्ला प्रजापति के एक घर के कमरे से बैटरी चोरी कर ली है। कस्बे की मोहल्ला प्रजापति निवासी काली प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने उनके मकान के अंदर से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शनिवार की सुबह जब सो कर उठे तो कमरे से बैटरी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की है। संवाद