फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नहर बाईपास स्थित आनंद विहार कॉलोनी में विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आनंद विहार कॉलोनी में साहिबा परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने दो साल पहले आरिफ के साथ कोर्ट मेरिज की थी। घर पर विवाहिता का पति आरिफ, ससुर सिराजुद्दीन तथा सास, ननद उसे प्रताड़ित करते हैं। जब विवाहिता विरोध करती है तो उसके साथ अभद्र भाषा एवं मारपीट की जाती है। 24 नवंबर को दोपहर के समय पति ने गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर ससुर व सास, ननद ने भी मारपीट की । जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, ननंद के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें