नोएडा। सेक्टर-68 स्थित एक निजी कंपनी में एक कर्मचारी वजनदार ऑटो पार्ट्स की चपेट में आ गया। इसमें उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुवभूषण दुबे का कहना है कि मूल निवासी उड़ीसा के रहने वाले गणेश प्रधान सेक्टर 68 ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में नौकरी करते थे। वह मयूर विहार, दिल्ली में किराए पर रहते थे। रविवार को काम के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। गंभीर हालत में उन्हें सेक्टर 71 निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो