ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव में चोर सामुदायिक भवन से लोहे की ग्रिल चोरी कर ले गए। कासना कोतवाली पुलिस ने रविवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के सहायक प्रबंधक सतीष चंद्र शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव डाढा अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां ब्लॉक-ई में 6 प्रतिशत किसान भूखंडों के पास सामुदायिक भवन के खाली स्थान की चारदीवारी बनाई गई है। बीते शनिवार की सुबह अज्ञात चोरों ने चारदीवारी में लगी लोहे की जाली (ग्रिल) को उखाड़ कर चोरी कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो