दादरी। जीटी रोड पर दिल्ली वेरी कंपनी के समीप कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार कराने के चार माह बाद ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के कैलाशपुरी निवासी दीपांशु अरोड़ा परिवार के साथ रहते हैं । 16 जून को वह कार से दिल्ली से बुलंदशहर जा रहे थे। दिल्ली वेरी कंपनी के समीप पहुंचे तो ट्रक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर कार सवार दीपांशु अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन घायल को अन्य अस्पताल के लिए ले गए। अस्पताल से उपचार करने के चार माह बाद घायल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद