फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर लगाया किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक मोहल्ले में रहने वाला जुनैद उर्फ जुन्नू उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजन का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। उन्होंने जुनैद के माता-पिता से इसकी शिकायत भी की थी।आरोपी के कारण उन्होंने अपनी बेटी का निकाह तय कर दिया था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए घर में 10 लाख रुपये नकद और सोने के गहने रखे थे। आरोपी नकदी और गहने भी साथ ले गया है। रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें