फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाक कांवड़ लेने गए युवक सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। सावन माह की शिवरात्रि में भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। मेरठ के पास हुए हादसे में बिलासपुर के दो युवक घायल हो गए, जिनका वहां के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिलासपुर कस्बे से डाक कांवड़ लेने के लिए लगभग आधा दर्जन युवक चार दिन पूर्व बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। मेरठ में एक बाइक फिसल जाने के कारण बिलासपुर निवासी प्रवीण जैन के भाई कुशाग्र जैन और अंकित घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण कुशाग्र को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें