फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। अच्छेजा बुजुर्ग गांव के पास 3 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक सोमवार की शाम तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। झाझर गांव निवासी भूपेंद्र (19) ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। बताया गया कि रविवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।अच्छेजा बुजुर्ग गांव के पास तेज गति में आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें