यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में एक महीने पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की ही। जेवर की नई बस्ती मोहल्ला बनी सराय निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। 18 अगस्त को उसके पैतृक गांव में धार्मिक आयोजन था, जिसके चलते वह पूरे परिवार के साथ अपने गांव गया था। उसके किराये के घर में ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में घुसकर बैग में रखे 50 हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो