जहांगीरपुर (संवाद)।
कस्बा जहांगीरपुर अड्डे पर बाइक सवार युवकों ने एक युवक को टक्कर मारकर बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित विकास कुमार निवासी गांव जवां ने जहांगीरपुर पुलिस चौकी व कोतवाली जेवर में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। विकास के मुताबिक, 2 नवंबर को शाम करीब 4 बजे वह मोबाइल ठीक कराकर जहांगीरपुर अड्डे पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी कस्बा निवासी अमित, नितिन, वैभव व सौरभ बाइक से पहुंचे और जानबूझकर उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों व तमंचे की बट से उसकी पिटाई की और फोन करके तीन अज्ञात साथियों को भी बुला लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।