ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के एसीईओ ने सोमवार को औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 का निरीक्षण किया। यहां उद्यमियों ने सफाई व्यवस्था के साथ अन्य समस्याओं को उठाया। कहा कि बारिश होने के बाद सड़कें जलमग्न हो जाती है। लगातार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इस पर एसीईओ ने संबंधित अफसरों को तत्काल सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र की साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बेहद खराब है। ड्रेनेज और सीवरेज नहीं है। सड़क टूटी हुई है। बारिश होने के बाद जलमग्न हो जाती है। एसीईओ सुमित यादव ने तत्काल साफ सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सभी समस्याओं का निस्तारण करने को कहा है। ब्यूरो