ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में एक युवक ने ऑटो से बैग चोरी होने का केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता सचिन कुमार ने बताया कि वह 5 जून की रात 10:40 पर उसने अपनी पत्नी व उसके भाई को चौकी कुछ दूरी पर ऑटो में बैठाया था। दोनों दादरी जा रहे थे। पत्नी के भाई ने बैग ऑटो की पिछली सीट पर रखा दिया। ऑटो चालक ने ऐसा कहा था। बैग में 1500 रुपये नकद और अन्य सामान था। तिलपता में पहुंचने पर बैग पिछली सीट से गायब हो गया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो