फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार गया हरिद्वार, घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में बिहार के लखीसराय निवासी चंदन कुमार का कहना है कि 22 मई की रात वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। 24 मई की रात जब वह वापस घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें