फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेकजोन 4 में सड़क की बदहाली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल के पास की सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है। जर्जर सड़क और लगातार उड़ रही धूल के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को भी धूल का सामना करना पड़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में जैसे ही वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क से धूल का गुबार उठकर पूरे क्षेत्र में फैल जाता है। इससे राहगीरों को सांस लेने में परेशानी होती है। स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि दिनभर धूल उड़ने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं की भी शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें