दादरी। दतावली गांव में घर से खरक पर जा रहे युवक के साथ गाली-गलौज कर जानलेवा हमला कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दतावली गांव में सचिन परिवार के साथ रहते हैं । वह 28 फरवरी को देर शाम अपने घर से खरक में जाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में मौसम की दुकान के समीप गांव के ही सुमित, मनोज, रचना और सुधीर ने रोक लिया और गाली देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद