ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक कार की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को तहरीर में रोजा जलालपुर निवासी पीड़िता की पत्नी गुड़िया कुमारी ने बताया कि उनके पति प्रेम कुमार शनिवार को रैपिडो बाइक टैक्सी चलाकर अल्फा-2 आए थे। वापस लौटते समय गेट नंबर-5 के पास से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने एक बार नहीं बल्कि दोबारा वाहन चढ़ाने की कोशिश की। जिससे पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कार उनके बाइक पर भी चढ़ गई और चालक मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल पति वेंटिलेटर पर हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद