दादरी।
जीटी रोड पर छपरौला गांव के समीप कैंटर की टक्कर से टैंपो क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी निवासी जाहिद का टैंपो है। चालक सुहेल टैंपो से 7 अक्टूबर को आगरा से लोनी लेकर जा रहा था। जब बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर छपरौला गांव के समीप पहुंचा तो कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ दूर आगे चलकर कैंटर चालक ने बाइक व कार में भी टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है। संवाद