ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में घर से चोरी का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता बिंदु निवासी सुतियाना ने तहरीर में बताया कि 8 सितंबर को वह जेठ के घर गई थीं। शाम को घर लौटने पर घर का गेट खुला मिला और ऊपर के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। घर से पांच हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो