ग्रेटर नोएडा। डेल्टा मेट्रो स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार देर रात एक बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में जा रही थी। तभी चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और वह सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। बोलेरो के डिवाइडर पर चढ़ जाने के कारण उस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई, जिससे कुछ ही देर में ट्रैफिक जाम लग गया। ब्यूरो