फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां-बेटी के साथ की मारपीट, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में रास्ते में पशु बांधने को लेकर मां-बेटी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव में पलक परिवार के साथ रहती हैं। 26 अगस्त को वह अपने घर पर थी। तभी गांव के ही राजीव और प्रदीप उनके घर के पास आए और रास्ते में भैंस को बांधने लगे। जब रास्ते में भैंस बांधने से मना किया तो उनकी माता आशा के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें