फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला के गले से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित जीटी रोड पर शिव मंदिर के समीप महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीन ली। जीटी रोड पर रिलायंस टावर वाली गली में सुनीता गोयल परिवार के साथ रहती हैं। उनके भाई नंदकिशोर गोयल ने बताया कि उनकी बहन सुनीता बुधवार को घर से पूजा करने के लिए जीटी रोड स्थित शिव मंदिर गई थीं। जब वह पूजा कर मंदिर से जीटी रोड पर पैदल पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन लूट ली। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें