फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन साल का मासूम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका तीन साल का बेटा लापता हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिहार सीतामढ़ी की रहने वाली नासरीन नोएडा सेक्टर 63 छिजारसी कालोनी में परवेश के मकान में अपने तीन बेटों के साथ रहती है। सबसे छोटा बेटा फरहान तीन साल का है, जबकि उसका पति मुंबई में नौकरी करता है। हर दिन की तरह वह 22 अक्टूबर को अपने तीनों बच्चों को कमरे पर छोड़कर फैक्टरी में ड्यूटी करने गई थी। जब शाम को करीब छह बजे वापस आई तो फरहान दिखाई नहीं दिया। नासरीन ने फरहान को आसपास ढूंढा और लोगों से भी जानकारी की, लेकिन फरहान नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें