संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के ग्राम नंगली वाजिदपुर में जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र ने बताया कि ग्राम नंगली वाजिदपुर, सेक्टर-135 में खसरा संख्या 202 और 203 पर उनका कब्जा है। 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने भाइयों रविंद्र, पुष्पेंद्र और जितेंद्र के साथ घर की साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सुरेंद्र, नरेंद्र, लोकेश, जगत सिंह, बाबूराम, विवेक, वरुण, शिवम, मन्नू और दीपांशू वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, वरुण के पास रिवॉल्वर थी। उसने दो हवाई फायर किए और घर से चले जाने की धमकी दी। एसीपी संचित शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।