फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिलासपुर में जैन समाज ने मनाया अनंत चतुर्दशी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। जैन समाज की ओर से शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी का ध्वजारोहण, जल यात्रा और शांतिधारा समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। जल यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते जैन धर्मशाला तक निकाली गई। इस मौके पर पवन जैन, शिखर चंद जैन, श्याम जैन, विजय जैन, विनीत जैन, राजेश जैन, यश जैन, चंचल जैन और प्रवीण जैन समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें