फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेगुलर पाठ्यक्रम का नाम बदलकर ज्यादा राशि वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। छात्र अधिकार संघ ने ग्रेटर नोएडा के मंगलमय इंस्टीट्यूट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच की मांग की है। सारे प्रकरण को लेकर छात्र शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिले और उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संस्थापक अरुण नागर ने बताया कि इंस्टीट्यूट में मनमाने तरीके से एमबीए, बीबीए और बीटेक का नाम बदलकर उसे एमबीए डबल प्लस, बीबीए प्लेटिना और बीटेक एडवांस कर दिया गया है। इसके नाम पर छात्रों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इन तीनों कोर्स के बारे में आरटीआई के जरिए एकेटीयू और सीसीएसयू से जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि संस्थान में सिर्फ रेगुलर कोर्स की ही अनुमति दी गई है। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें