नूंह। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को नूंह जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद तथा अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम नेहा गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संवाद