फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद) कोतवाली दादरी क्षेत्र के लुहारली गांव में घर की दीवार फांदकर घुसे अज्ञात युवकों ने घर में खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लुहारली गांव निवासी सर्वेश और सौरभ अपने परिवार के साथ रहते हैं। शिकायत के अनुसार 23 मई की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब तीन अज्ञात युवक बाइक से उनके घर के पास पहुंचे। तीनों युवक घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस गए और वहां खड़ी कार के आगे का शीशा तोड़ दिया। फुटेज में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें