ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में ट्रक का एक्सेल चोरी करने वाले चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ओमीक्रोन सुपरटेक निवासी बृजभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार की शाम उनका ट्रेलर इकोटेक-6 स्थित प्लॉट बी-14 के पास खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात तीन चोर ट्रेलर का हब (एक्सेल) निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की और कुछ ही समय में तीनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को चौकी साइट-5 लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो