ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी के परिसर में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एक युवक से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दादरी के पटेल नगर गुर्जर कॉलोनी निवासी रविंद्र सिंह नागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह उद्योग विहार स्थित सार्क शाप फिटर प्राइवेट लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेशन हेड के पद पर कार्यरत हैं। 7 मार्च की शाम कंपनी परिसर में काम करने वाले कर्मचारी मुस्तकीम निवासी हापुड़ का अपने साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया था। विवाद के दौरान रिहान, आसीद और साहिल नामक कर्मचारियों ने मुस्तकीम के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो