फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बकाया भुगतान न करने पर 2.12 लाख रुपये देने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक ऑटोमेशन के बकाया भुगतान विवाद में अदालत ने नोएडा की महिमा ऑटोमेशन एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन के प्रोप्राइटर सुमित धीर के खिलाफ एकपक्षीय डिक्री पारित की है। अदालत ने उन्हें 2.12 लाख रुपये की मूल रकम ब्याज और वाद व्यय सहित अदा करने का आदेश दिया। जीपी सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने यह वाद दायर किया था। कंपनी ने जून 2024 में प्रतिवादी फर्म को 2.12 लाख रुपये का माल आपूर्ति किया था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। बकाया चुकाने के लिए दिया गया यस बैंक का चेक 27 अगस्त 2024 को बाउंस हो गया। कंपनी ने कई बार संपर्क कर भुगतान मांगा और कानूनी नोटिस भी भेजा। प्रतिवादी सुमित धीर अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई कर वादी को उचित ब्याज का हकदार माना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें