दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी खुर्द गांव में 8 नवंबर को पिता-पुत्र से मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ के अनुसार, गजे सिंह अपने घर पर थे। तभी गांव के रिंकू, देवेंद्र, पुनीत और पुष्पेंद्र वहां पहुंचे। उन्होंने गजे सिंह और उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज की। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में गजे सिंह और उनका पुत्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।