दादरी। 8 नवंबर को दादरी के बाजार में तीन साल की बच्ची अंजुम अपनी मां से बिछुड़ गई। मां की सूचना पर पुलिस ने तीन टीमें लगाइं। सीसीटीवी खंगालकर एक घंटे में बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंपा। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।