फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला कारागार का मासिक निरीक्षण, 2271 बंदियों की स्थिति जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बुधवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला कारागार में वर्तमान में 2271 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव ने किशोर बैरकों का निरीक्षण कर किशोर बंदियों से उनके मुकदमों की वर्तमान स्थिति और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कारागार में संचालित लीगल एड सेल का भी निरीक्षण किया। महिला बैरक में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर निरुद्ध महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें