फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती की मौत मामले में परिजन ने नहीं दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजन ने अब तक शिकायत नहीं दी है। अलीगढ़ निवासी केदार सिंह की पुत्री गीतेश एक पैकेजिंग कंपनी में नौकरी करती थी। परिजनों के मुताबिक 28 सितंबर की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार 29 सितंबर की सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि दो युवक गीतेश को नॉलेज पार्क स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप थे कि युवती के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद परिजन मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई थी। परिजन का कहना है कि युवती फैक्टरी में काम करने के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रही थी। वहीं कोतवाली प्रभारी ने कहा मामला आत्महत्या से जुड़ा है। परिजन ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें