ग्रेटर नोएडा। नोएडा मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में एक घर से चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार छुट्टियों के चलते बाहर गया हुआ था। पीड़ित शशांक चौधरी अपने परिवार के साथ 6 सितंबर की रात हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए गए थे। परिवार की अनुपस्थिति में चोरों ने फ्लैट को निशाना बनाया और घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए। घर लौटने के बाद जब पीड़ित को चोरी का पता चला तो कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।