फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5.34 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली में एक युवक ने 5.34 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उसके साथ ठगी की है। पैसे वापस मांगने पर और धनराशि की मांग की। करीब एक साल बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी सलमान अली इस समय सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने केस दर्ज कराया है कि नवंबर, 2025 में उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराया था। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने और पैसे जमा करने पर बाकी पैसा देने को कहा। तब मुझे ठगी का पता चला। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उससे 5.34 लाख की ठगी हुई है। कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें