नोएडा। सेक्टर-19 में चोरों ने एक ही रात में महिंद्रा एक्सयूवी-700 के चारों ओर हुंडई क्रेटा के दो टायर खोलकर ले गए। सुबह कारें बिना टायर के ईंटों के सहारे खड़ी मिलीं। सेक्टर-19 निवासी विमल कुमार की शिकायत पर मंगलवार को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चोरी शुक्रवार की रात विमल कुमार के घर के बाहर हुई थी। जांच में पता चला कि पड़ोस के मकान नंबर ए-766 के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा से भी टायर गायब थे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।